// आश्रम परिचय //

आरोग्य साधना आश्रम

वैद्य श्री लाभ शंकरजी जोशी ने अपनी कृषि भूमि में से दस बीघा जमीन पर एक ट्रस्ट का निर्माण करके लादुवास गाँव में "आरोग्य साधना आश्रम" की स्थापना की । आश्रम में, वेद विद्यालय, गौशाला, यज्ञशाला, व्यायामशाला, वनस्पति उद्यान, साधना कुटीर, चिंतामणि महादेव मंदिर एवं हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया। आश्रम के तत्वावधान में, "आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा चिकित्सा शिविर, योग शिविर, सूर्य चिकित्सा शिविर, आध्यात्मिकता शिविर, मुफ्त दवा वितरण, चिकित्सा परामर्श जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।"

संस्थापक

महान एवं दयालु व्यक्ति वैद्य श्री लाभ शंकर जी जोशी

उद्देश्य

विश्वम पुष्टम ग्रामे अस्मिनननातुरम

// गतिविधियाँ //

आश्रम की प्रवृत्तियाँ

01
आयुर्वेदिक दवा
आयुर्वेद हमें हजारों वर्षों से स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। आरोग्य साधना आश्रम में आयुर्वेदिक परामर्शदाता है जो रोगी की प्रवृति का निरिक्षण करके जड़ी बूटियो से औषधि तैयार करते है | उन्हें ओषधि के साथ साथ योग एवं प्राणायाम का अभ्यास भी करवाते है | आश्रम का उद्देश्य ही है - " रोगमुक्त जीवन " |
पूरा पढ़ें
02
स्वास्थ्य, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर
आरोग्य साधना आश्रम में योग तथा प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षको के द्वारा दिया जाता है | इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा का प्रायोजन भी होता है जहां बीमारी के अनुसार योग सिखाया जाता है एवं आयुर्वेदिक औषधि से रोग से मुक्त होने में मदद की जाती है |
पूरा पढ़ें
03
वनस्पति उद्यान
आरोग्य साधना आश्रम में ही वनस्पति उद्यान बनाया गया है जहाँ जड़ी बूटियों को उगाया जाता है, उनसे आयुर्वेदिक औषधिया बनाई जाती है एवं चर्म रोग, चिकनगुनिआ जैसी कई बीमारियों का इलाज किया जाता है | भारत की आयर्वेद विज्ञान एवं शिक्षा को वर्तमान में भी जीवित एवं पोषित रखने का हमारा लक्ष्य है |
पूरा पढ़ें
04
ग्राम उत्थान
आरोग्य साधना आश्रम केवल बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार ही नहीं देता है बल्कि वह पूरे गांव का उत्थान करता है ग्रामीणों को सफाई एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते है एवं शरीर की सफाई के लिए स्वच्छता का महत्व एवं मन की सफाई के लिए संस्कारों का महत्व बताया जाता है | आरोग्य साधना आश्रम का ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प हैं |
पूरा पढ़ें
वेद शिक्षा

आरोग्य साधना आश्रम में बच्चों को हिन्दू संस्कृति से जुड़े संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जाती है एवं साथ ही उसे व्यवहारिक ज्ञान से भी परिचय करवाया जाता है | अच्छी आदतों को जीवन में उतारने का प्रशिक्षण दिया जाता है जो बच्चों को संस्कारवान बनाती है | पूरा पढ़ें

गोशाला

आरोग्य साधना आश्रम में भी गौशाला बनायीं गयी है जहाँ पर गायों को रखा गया है, उनकी सेवा की जाती है एवं उनका पालन पोषण किया जाता है | गाय प्रेम एवं ममत्व का प्रतिक है। गाय माता की सेवा करने पर हमे पंचगव्य की प्राप्ति होती है | पूरा पढ़ें

// हमारे हाल के लेख //

पुस्तकें एवं पत्रिकाएं

// हमारी विचार प्रक्रिया //

हमारा उद्देश्य सामाजिक कल्याण एवं सर्वांगीण विकास

1) मानव मात्र को पूर्ण स्वस्थ एवं रोगमुक्त बनाने हेतु आयुर्वेद, योग एवं प्रक्रतिक तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति यो द्वारा चिकित्सा तथा करना |
2) स्वास्थ्य संबन्धी साहित्य संग्रह एवं प्रकाशन करना |
3) भारतीय ऋषि परम्परा एवं आदर्श जीवन शैली प्रति जागरूकता पैदा करना, शिक्षा एवं प्रदान करना |
4) ग्रामोत्थान, सामाजिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं शिशु कल्याण |
5) वनौषधियों की खोज, संरक्षण एवं संवर्धन |

// नवीनतम फोटो गैलरी //

आश्रम का परिचय