हम सेवाएं प्रदान करते हैं -
हम बेहतर जीवन शैली जीने के लिए एक व्यापक
विविधता प्रदान करते हैं
वेद शिक्षा
आरोग्य साधना आश्रम में बच्चों को हिन्दू संस्कृति से जुड़े संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जाती है एवं साथ ही उसे व्यवहारिक ज्ञान से भी परिचय करवाया जाता है | अच्छी आदतों को जीवन में उतारने का प्रशिक्षण दिया जाता है जो बच्चों को संस्कारवान बनाती है |
गोशाला
आरोग्य साधना आश्रम में भी गौशाला बनायीं गयी है जहाँ पर गायों को रखा गया है, उनकी सेवा की जाती है एवं उनका पालन पोषण किया जाता है | गाय प्रेम एवं ममत्व का प्रतिक है। गाय माता की सेवा करने पर हमे पंचगव्य की प्राप्ति होती है |
यज्ञस्थल
हमारी भारतीय संस्कृति में आज भी यज्ञ, जप एवं मंत्र का बहुत महत्व है। किसी भी तरह का मांगलिक कार्यक्रम पूजा, पाठ एवं यज्ञ के बिना पूरा नहीं होता था | इनसे सिर्फ वातावरण ही पवित्र एवं सुगन्धित नहीं होता बल्कि अनेक बीमारियों के निदान भी होता है |
ग्राम उत्थान
आश्रम केवल बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार ही नहीं देता है बल्कि वह पूरे गांव का उत्थान करता है ग्रामीणों को सफाई एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते है एवं शरीर की सफाई के लिए स्वच्छता का एवं मन की सफाई के लिए संस्कारों का महत्व बताया जाता है |
आयुर्वेदिक दवा
आरोग्य साधना आश्रम में आयुर्वेदिक परामर्शदाता है जो रोगी की प्रवृति का निरिक्षण करके जड़ी बूटियो से औषधि तैयार करते है | उन्हें ओषधि के साथ साथ योग एवं प्राणायाम का अभ्यास भी करवाते है | आश्रम का उद्देश्य ही है - " रोगमुक्त जीवन " |
स्वास्थ्य, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर
आरोग्य साधना आश्रम में योग तथा प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षको के द्वारा दिया जाता है | इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा का प्रायोजन भी होता है जहां बीमारी के अनुसार योग सिखाया जाता है एवं आयुर्वेदिक औषधि से रोग से मुक्त होने में मदद की जाती है |
वनस्पति उद्यान
आरोग्य साधना आश्रम में ही वनस्पति उद्यान बनाया गया है जहाँ जड़ी बूटियों को उगाया जाता है, उनसे आयुर्वेदिक औषधिया बनाई जाती है एवं चर्म रोग, चिकनगुनिआ जैसी कई बीमारियों का इलाज किया जाता है | भारत की आयर्वेद विज्ञान एवं शिक्षा को वर्तमान में भी जीवित एवं पोषित रखने का हमारा लक्ष्य है |